• रविवार को आसमान से बरसा अंगार, आज भी गर्मी से कोई राहत नहीं

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार को राजधानी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था लेकिन 45 डिग्री सेल्सियस जैसी चटखने वाली गर्मी महसूस हो रही थी। शनिवार को राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री पार  हो गया था। रविवार को वहां थोड़ी राहत मिली। 

    रायपुर, 27 अप्रैल 2026। देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भी इन दिनों भीषण गर्मी के चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के बाद तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। यानी गर्मी का सितम और बढ़ाने वाला है।

    प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो 45 डिग्री सेल्सियस जैसी चटखने वाली गर्मी महसूस हो रही थी। तेज गर्मी के कारण राजधानी की सड़कें रविवार को 10 बजे से शाम तक ही सुनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को भी पारा चढ़ा रहेगा। इसके साथ ही हीटवेव का असर भी बना रहेगा। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    वहीं बिलासपुर रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। वहां का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। बिलासपुर में भीषण गर्मी के चलते रेलवे प्लेटफार्म में पानी का फुहारा छोड़ा गया। राजनांदगांव में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। हालांकि रविवार को वहां का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शहर में सोमवार को भी हीटवेव जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है यानी गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है।

    तापमान में बढ़ोतरी पीछे यह कारण..

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ से लेकर दक्षिण भारत तक ट्रफ लाइन और बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रभाव के चलते गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

    हीट वेव यानी लू का कहर

    मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है, तब लू की स्थिति बन सकती है। सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर हीट वेव मानी जाती है। सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक बढ़ने पर सीवियर हीट वेव घोषित होती है।अगर वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए तो भी हीट वेव मानी जाती है। 47 डिग्री या उससे अधिक होने पर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनती है।

    मौसम विभाग ने गर्म रातों (Warm Night) को लेकर भी चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर वार्म नाइट और इससे अधिक होने पर वेरी वार्म नाइट माना जाता है। इस स्थिति में रात में भी तापमान में उतनी गिरावट नहीं आती है, रात में भी गर्म हवाएं चलती है। उधर सुबह 8:00 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती है।