• राजेंद्रनगर पत्रकार क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में गड्डे यादगिरी टीम विजेता

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 8 मई 2026. यहां के राजेंद्रनगर - शिवरामपल्ली स्थित विजयानंद स्टेडियम में पिछले दिनों राजेंद्र नगर पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह स्पर्धा सुबह 6 बजे से शाम तक फ्लडलाइट्स फाइनल के गड्डे यादगिरी की टीम विजेता घोषित किए गए. वहीं, वर्कला चंदू की टीम उप विजेता रहे. जबकि मैन ऑफ द मैच गड्डे यादगिरी को घोषित किया गया. राजेंद्रनगर पत्रकारों द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन  पूर्व पार्षद टोकला श्रीनिवास रेड्डी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजेंद्रनगर क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा इस तरह का आयोजन अपने आप में सराहनीय है.

    इस दौरान मुख्य अतिथि डीसीपी एस श्रीनिवास पत्रकारों की खेल भावना प्रशंसा की और कहा क्रिकेट स्पर्धा आंखों के लिए एक शानदार आमंत्रण थी. उन्होंने कहा कि खेल मानसिक उत्तेजना के साथ-साथ लोगों में सोहार्द बढ़ाते हैं. ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस का समर्थन पत्रकारों को हमेशा रहेगा. इस मौके पर एसीपी तुला श्रीनिवास, इंस्पेक्टर नागेश्वर राव, इंस्पेक्टर मुथु यादव, श्रीनिवास गौड़, वरिष्ठ पत्रकार मैडम मधुसूदन, वरिष्ठ पत्रकार बालू सुब्रमण्यम, स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती, अन्य पत्रकार बंधु, उनके परिवार और अनेक राजनीतिक दल के नेतागण मौजूद थे.

    राजेंद्रनगर पत्रकारों द्वारा आयोजित क्रिकेट फाइनल स्पर्धा यहां के हरे-भरे मैदान अपने माहौल में हुआ. वाकई पत्रकारों द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पत्रकारों की एकता और खेल भावना का शानदार उदाहरण बना.