• हैदराबाद में श्री सत्यनारायण मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण सह  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 25 अप्रैल 2026. नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत केदारनाथ जी अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी बसंती बाई के द्वारा 5 दशक पहले निर्मित यहां के चप्पल बाजार में स्थित इस पवित्र मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. अब उनके परिवार के सदस्यों द्वारा इस प्राचीन मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण एवं शिव परिवार सहित हनुमान जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का पवित्र कार्य किया गया.

    इस दौरान जगन्नाथ द्वारा खाकी अखाड़ा मठ बेगम बाजार, हैदराबाद के पीठाधीश्वर महंत श्री 1008 अमृत दास  खाकी जी महाराज द्वारा शिखर धवन जो पूजन किया गया तथा पंडित पुरुषोत्तम शर्मा (लाला महाराज) के आचार्यत्व में वेद मूर्ति आचार्य पंडित विशेष शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ संपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा कराई गई.

    इस अवसर पर विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष तथा विशिष्ट समाजसेवी सुनील कुमार पाण्डेय, विजय कुमार तोतला सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल  हुए. इस पवित्र कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल परिवार द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया।