• महंगाई का 'चौतरफा हमला': 48 घंटे में पेट्रोल-- डीजल, दूध और सोना-- चांदी सब महंगा

    आम आदमी की जब हुई ढीली!  जेब पर महंगाई का चौतरफा वार! पिछले 48 घंटों में सोना, चांदी, दूध, सीएनजी और अब  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल दिख रहा है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  यह विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली/ हैदराबाद, 15 मई 2026. अगर आप सोच रहे थे कि महीना जैसे - तैसे कट जाएगा, तो सावधान हो जाइए. पिछले दो दिनों के भीतर देश में महंगाई ने ऐसा यू टर्न लिया है कि रसोई से लेकर सफर तक, सब कुछ महंगा हो गया है. शुक्रवार 15 मई की सुबह होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग ने जनता की कमर तोड़ दी है.

    पेट्रोल-- डीजल का 'धमाका ' ( ₹3 की बढ़ोतरी )

    शुक्रवार सुबह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और  डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.
    ● दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 रुपए लीटर हो गया है.

    ● मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 के पार निकल गया है.

    ● रायपुर: पेट्रोल ₹103.48  तथा डीजल ₹ 96.57 प्रति लीटर। जियो ने पेट्रोल का दाम सीधा 5 रुपए बढ़ा दिया है।

    ● हैदराबाद: पेट्रोल ₹ 107.50 तथा डीजल ₹98.96 हो गया है।

    दूध की कीमतों में उबाल 

    चाय की चुस्की भी अब महंगी हो गई है. अमूल और मदर डेयरी दोनों ने ही अपने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. ये नई दरें 14 मई से ही लागू हो चुकी है. यानी अब हर सुबह का बजट भी बढ़ गया है.

    सीएनजी भी हुई महंगी

    पेट्रोल की मार से बचने के लिए जो लोग सीएनजी का सहारा ले रहे थे, उन्हें भी झटका लगा है. दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में सीएनजी के दाम ₹2 प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. दिल्ली में अब सीएनजी 79.09 और मुंबई में 84 रुपए प्रति किलो मिल रही है. यही रेट कोलकाता और हैदराबाद में भी है और इसके चलते ऑटो और टैक्सी के किराए बढ़ाना अब तय माना जा रहा है.

    सोना और चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी 

    इस पूरी कहानी की शुरुआत हुई प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उस अपील से, जिसमें उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से सोना ना खरीदने को कहा था. इसके तुरंत बाद सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी. नतीजा यह हुआ कि घरेलू मार्केट में सोना 11000 रुपए और चांदी ₹22000 तक महंगी हो गई. निवेश करने वालों और शादी-- ब्याह वाले घरों के लिए यह एक बड़ा झटका है.

    डॉलर के आगे रुपया हुआ पस्त, रिकॉर्ड गिरावट से बढ़ेगी बाजार में टेंशन

    गुरुवार, 14 मई को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.83 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. बाजार खुलते ही रुपया 95.72 पर था, जो पिछले बंद भाव से कमजोर था, और कारोबार के दौरान यह और नीचे चला गया. इस गिरावट के पीछे सरकार द्वारा सोने, चांदी और प्लैटिनम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना और वैश्विक तनाव जैसी बड़े कारण शामिल हैं.