नगरीय प्रशासन विभाग में जम्बो फेरबदल, कई निकायों में लिपिक बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी
रायपुर, 17 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के पश्चात नगरीय प्रशासन विभाग ने 37 अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इसमें नगर पालिक परिषद और नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार कई निकायों में सहायक ग्रेड-2 को भी मुख्य नगर पालिक अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..