• कांची सहायता समिति ने कुष्ठ रोग दिवस एवं विश्व टीबी दिवस किया आयोजित

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 25 मार्च 2026. कांची सहायता समिति बीते 9 वर्षों से निरंतर कुष्ठ रोग दिवस एवं क्षय रोग (टीबी ) दिवस का आयोजन किया जाता रहा है. इसी क्रम में यहां के  मंसूराबाद, एलबी नगर एवं हैदराबाद में यह कार्यक्रम आयोजित की गई. आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कांची सहायता समिति के अध्यक्ष एवं विशिष्ट समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता को आगे बढ़ाना है.

    दरअसल, विश्व टीबी दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है एवं याद दिलाता है कि टीबी आज भी एक गंभीर संक्रामक रोग बना हुआ है और यह केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या भी है, जिससे खासतौर पर कमजोर एवं वंचित वर्ग प्रभावित होते हैं. इस दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया और बताया गया कि यदि किसी को लगातार खांसी होता हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए वहीं टीबी से पीड़ित मरीज के प्रति भेदभाव  किए बगैर उनकी सहायता की जानी चाहिए.

    कार्यक्रम में रंगारेड्डी जिला के  टीबी नियंत्रण अधिकारी वाई पापा राव, टीबी नियंत्रण कार्यालय, रंगारेड्डी जिला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयशा मुदस्सिर, रंगारेड्डी जिला के स्वास्थ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी  डॉ. के. ललिता देवी, पंचमुखी प्रसाद, त्रिवेणी, अरुणा गुप्ता, सरिता, मनीषा एवं कांची वेलफेयर समिति के अध्यक्ष, समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा प्रमुख मौजूद रहकर टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई. दरअसल, यह कार्यक्रम टीबी एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को दर्शाता है.