रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर, 25 मार्च 2026। रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय, बैंक एवं अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसी मान्यता है कि रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। अतः पूरे देश में रामनवमीं को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं रामनवमीं का दिन चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। 26 मार्च 2026, गुरुवार को नवरात्रि की महा अष्टमी भी पड़ रहा है तथा नवमीं की तिथि 27 मार्च, शुक्रवार को जारी रहेगा। फिलहाल पढ़ें, राज्य शासन का आदेश..