• KKR vs GT  IPL: केकेआर की 5वीं हार; शुभमन गिल के 86 रनों के बदौलत गुजरात ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

    Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL GT vs KKR LIVE Score | कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस गुजरात टाइटंस, आईपीएल 2026: 25वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे मैच में पांचवीं हार मिली और टीम अभी भी पहली जीत के लिए तरस रही है। 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।

    अहमदाबाद, 17 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे मैच में पांचवीं हार मिली और टीम अभी भी पहली जीत के लिए तरस रही है। कोलकाता के 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान शुभमन गिल ने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जड़े। 

    कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। आखिरी 6 ओवर और पहले 6 ओवर में टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की। कैमरन ग्रीन ने 79 रन बनाए लेकिन खास स्कोर तक टीम को नहीं ले जा पाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले। वहीं राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। आखिरी 32 गेंद में में केकेआर ने 33 रन में छह विकेट गंवा दिए।

    कोलकाता से मिले 181 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. इसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हुए. बटलर के आउट होने के बाद गिल और सुंदर ने तीसरे विकेट  के लिए 46 रनों की साझेदारी की. सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन दूसरे छोर पर शुभमन गिल खड़े थे. लग रहा था कि वो आसानी से शतक लगा लेंगे, लेकिन 86 के स्कोर पर वह वैभव का शिकार बने. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के लगाए. अंत में शाहरुख खान ने गुजरात के लिए जीत के रन बनाए. कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले, जो उनसे इस सीजन के पहले विकेट हैं.

    कैमरन ग्रीन ने लगाया ‘5 लाख’ का एक छक्का, 55 गेंद पर खेली 79 रन की पारी; अंत में कर दिया निराश

    कैमरन ग्रीन ने केकेआर के लिए इस सीजन आखिरकार पहला अर्धशतक लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 55 गेंद पर 79 रन की पारी खेली और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया जिसकी कीमत 5 लाख रुपये स्पॉन्सर कार कंपनी को पड़ी।

    Score

    KKR: 180/10 ( 20.0 )

    GT: 181/5 ( 19.4 )

    दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

    कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफ़र्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान, साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.