• Loksabha LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच तीनों बिल सदन में पेश, लोकसभा में हुई वोटिंग

    Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए गुरुवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।
    नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को संसद में पेश होने जा रहे हैं। इसके साथ ही संभावनाएं जताई जा रही है कि 16 से 18 अप्रैल का यह सत्र हंगामेदार साबित हो सकता है। दरअसल, विपक्षी दल लाए जा रहे विधेयक का विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के समर्थन में हैं, लेकिन इससे जुड़े परिसीमन का विरोध करते हैं।

    नंबर गेम नहीं है NDA के साथ

    संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में मौजूद सदस्यों की संख्या के दो तिहाई के समर्थन की जरूरत होती है। अब NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के पास लोकसभा में यह आंकड़ा फिलहाल नहीं है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के लिए विपक्ष की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

    परिसीमन के बाद बढ़ जाएंगी सीटें

    लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए गुरुवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इनसे संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है।

    ओवैसी ने लगाए आरोप

    Lok Sabha LIVE: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह बिल संघवाद के खिलाफ है और कम आबादी वाले राज्यों से उनका अधिकार छीनता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन पर लगी रोक को हटाकर सरकार कम आबादी वाले राज्यों को उनके वाजिब हिस्से से दूर कर रही है। उन्होंने नोटिस नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए और कहा कि बिल पेश करने के लिए सात दिन पहले नोटिस देना होता है।

    इन पार्टियों ने विरोध दर्ज कराया

    Lok Sabha LIVE: लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 पेश करने के कदम के खिलाफ वोटिंग पर ज़ोर दिया है। DMK सांसद टीआर बालू, AIMIM सांसद ओवैसी उन विपक्षी सांसदों में शामिल हैं जो बिल पेश करने का विरोध कर रहे हैं। TMC और CPI-M बिल का विरोध कर रहे हैं।

    लोकसभा में हुई वोटिंग

    Lok Sabha LIVE: लोकसभा के सांसदों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 पेश करने के पक्ष में वोट दिया। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने बिल पेश करने के कदम के खिलाफ मतविभाजन पर जोर दिया था।

    क्या बोले अमित शाह

    Lok Sabha LIVE: 'घरों की कोई जाति नहीं होती। अभी घरों की गिनती हो रही है। जब नागरिकों की गिनती होगी यानी व्यक्तियों की गिनती होगी तो उसमें जाति का कॉलम रहेगा।' जब अखिलेश यादव ने कहा कि क्या मुस्लिम महिलाओं को महिला नहीं माना जाएगा। इस पर अमित शाह ने कहा कि सपा सारी टिकट मुसलमान महिलाओं को ही दे दे। हमें कोई आपत्ति नहीं है।