MI vs KKR IPL: मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर फिरा पानी, 4 विकेट से जीतकर KKR ने प्लेऑफ पुख्ता किया
MI vs KKR IPL : बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
कोलकाता, 21 मई 2026। आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बढ़ी केकेआर
आज के मैच में जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार साथ ही 1 मैच रद्द के 1 अंक के साथ कुल 13 अंक हो गए हैं और उसका एक मुकाबला बचा हआ है। अगर केकेआर की टीम अपना अगला मुकाबला जीत जाती है और राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हरा देती है तो यह टीम प्लेऑफ में आसानी से पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स के लिए भी आखिरी मुकाबला जीतना अनिवार्य होगा अगर प्लेऑफ में पहुंचना है। पंजाब अपना आखिरी मुकाबला जीतती है तो राजस्थान के हारने और खुद के जीतने के बाद भी केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना इस बात पर निर्भर करेगा कि पंजाब में और उसमें से किसका रन रेट बेहतर है।
सुनील नरेन ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए
मैच की बात करें तो बुधवार को खेले गए मुकाबले में पिच काफी मुश्किल रही। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस की टीम को रन नहीं बनाने दिए। 5 बार की चैंपियन ब्लू आर्मी ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। आज के मैच में कोलकाता की ओर से मनीष पांडे ने 45, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रनों की दमदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।
MI Score: 147/8 (20 Over)
KKR: 146/6 (18.5 Over)