Voice of the Lezy & Unemployed: कॉकरोच जनता पार्टी की धूम, 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स
Voice of the Lezy & Unemployed: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी।
नई दिल्ली/रायपुर, 21 मई 2026। सीजेआई सूर्यकांत के बयान के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने एक नई पार्टी का गठन किया है। जिसे नाम दिया है कॉकरोच जनता पार्टी। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दरमियान देश के कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। हालांकि दूसरे दिन उन्होंने इस पर अपनी सफाई भी दी थी। देखते ही देखते 5 दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ऊपर तथा एक्स पर 1.40 लाख फॉलोअर्स बन गए। वहीं इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- सेक्युलर, सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक और लेजी। एक ही दिन में कॉकरोच जनता पार्टी के 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स बढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार देशभर से लाखों युवा उनके इस अभियान से जुड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के अनुसार अभिजीत दीपके बेरोजगार युवाओं की आवाज बनते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री ले रहे हैं। अभिजीत दीपिका ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का लोगो और सदस्यता ग्रहण करने के लिए आवश्यक योग्यताएं जारी की है।
पार्टी की सदस्यता के लिए आवश्यक योग्यताएं:-
- बेरोजगारी।
- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
- ऑनलाइन रहने की लत।
- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।
मैनिफेस्टो भी जारी
- अगर सीजेपी सरकार में आती है तो किसी भी सीजेआई को सेवानिवृत्ति के बाद राज्यसभा में रिवॉर्ड नहीं किया जाएगा।
- यदि कोई वेद वोट डिलीट किया जाएगा तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA के तहत गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार से छीनना किसी आतंकवाद से कम नहीं है।
- महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा न कि 33%। इसके लिए सांसदों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी 50% महिलाएं होंगी।
- अंबानी और अडानी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।
- यदि कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 वर्षों तक किसी पब्लिक ऑफिस में कुर्सी नहीं दी जाएगी।
कॉकरोच जनता पार्टी का कैसे आया आइडिया?
अभिजीत दीपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। इससे पहले भी 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे। अभिजीत ने बीबीसी को बताया कि "मैं X पर सीजेआई का बयान देख रहा था, जहां पर वे सिस्टम की आलोचना करने और राय देने पर देश की युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी और युवाओं से पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाए तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा हमें एक साथ आना चाहिए और एक प्लेटफार्म बनाना चाहिए फिर क्या था CJP बन गई।"
क्या बोले अभिजीत दीपके?
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए जो संस्थान बने हैं, जो बोलने की आजादी की रक्षा करने के लिए बने हैं यदि उसमें बैठे लोग सिस्टम की आलोचना करने वालों और बेरोजगार युवाओं के लिए कॉकरोच और परजीवी जैसे शब्दों का प्रयोग करेंगे तो हमारे पास और कुछ नहीं बचेगा। ये पूरा सिस्टम और पॉवर हम लोगों को कीड़े- मकोड़े की तरह देखेंगे तो इसके लिए हमें कीड़े- मकोड़े बनकर अपनी आवाज उठानी पड़ेगी, तो फिर हम वही कर लेंगे।