• मुलायम सिंह यादव के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव

    बीजेपी की नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह सिर्फ 38 वर्ष के थे. सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह 5:55 बजे  उन्हें लखनऊ के  सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
    लखनऊ, 14 मई 2026. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी की नेता अर्पणा यादव के पति  प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह सिर्फ 38 वर्ष के थे. सूत्र बताते हैं कि बुधवार सुबह 5:55 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हाल ही में अर्पणा यादव और प्रतीक यादव के बीच किसी बात को लेकर मतभेद भी  सामने आया था. प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे.
     
    अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु की असली वजह की पुष्टि की जाएगी. प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से काफी हद तक दूर ही रहे. भाजपा नेता और यादव परिवार की छोटी बहू अर्पण से शादी के बाद प्रतीक अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे. यह घटनाक्रम उन रिपोर्ट के सामने आने के कुछ हफ्तों बाद हुआ है, जिनमें अर्पणा यादव और प्रतीक यादव के बीच मतभेद की बात कही गई थी. दोनों के रिश्तों में दरार की बातें भी सामने आई थी. लेकिन प्रतीक यादव कुछ दिन बाद सामने आए और मतभेद की खबरों का खंडन कर दिया.
     
    प्रतीक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्पणा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. बाद में इस चर्चित कपल ने साथ में तस्वीरें शेयर करके और सार्वजनिक रूप से यह कहकर कि उनके बीच सब कुछ ठीक है, और इन अटकलों पर विराम लगा दिया. प्रतीक यादव की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. जबकि एक मीडिया विजुअल्स में लखनऊ के अस्पताल के बाहर एक एंबुलेंस दिखाई दी, जो उनके पार्थिव शरीर को उनके घर ले जा रही थी. परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रतीक की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
     
    बीजेपी की नेता अर्पणा यादव के पति थे. वह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की  दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. साधना गुप्ता का निधन वर्ष 2022 में हुआ था. प्रतीक की पत्नी अर्पणा यादव बीजेपी की नेता है और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. 32 साल की अर्पणा  बिष्ट 2011 में  मुलायम परिवार की पुत्रवधू बनी. अर्पणा और प्रतीक का  प्रेम विवाह हुआ था और दोनों के बीच स्कूली दिनों में ही प्रेम हो गया था. बाद में दोनों ने इंग्लैंड में साथ-साथ पढ़ाई की. प्रतीक यादव कारोबारी और फिटनेस फ्रीक थे.
     
    इस बीच सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि "5:55 बजे पर  मृत अवस्था में लाया गया था. पुलिस को सूचना दे दी गई है. बाद में पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने  मीडिया से कहा कि प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हो गया है, यहां चार सीएमओ आए थे और बिसरा को सुरक्षित रख दिया गया है.
     
    श्रद्धांजलि देने पहुंचे योगी 
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रतीक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.