• PBKS vs DC: IPL में पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार, DC ने हिसाब बराबर किया, 3 विकेट से दी पटखनी

    PBKS vs DC: IPL 2026 के 55वें मुकाबले में धर्मशाला में सोमवार को आयोजित मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है। यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली हार का बदला ले लिया है। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे DC ने 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

    धर्मशाला, 12 मई 2026। IPL 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो PBKS की लगातार सीजन की चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली हार का बदला ले लिया है। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे DC ने 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया।

    पंजाब किंग्स ने दिल्ली को दिया 211 रनों का लक्ष्य।

    DC- 216/7 (19 ओवर)

    PBKS- 210/5 (20 ओवर)

    सोमवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम मैच में पांच बदलावों के साथ उतरी थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या के अर्धशतक और कूपर कोनोली की तेज पारी की मदद से 210 रनों का स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को 211 रनों का लक्ष्य दिया।

    211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले तीन विकेट मात्र 30 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने स्थिति की संभाला। उन्होंने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। डेविड मिलर ने 27 गेदों में 51 रन बनाए वहीं, अक्षर पटेल भी 30 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियल लौटे। अंत में आशुतोष शर्मा- माधव तिवारी और आकिब नबी डार ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में ही 216 रन बनाकर हासिल कर लिया।

    हार के बावजूद टॉप-4 में पंजाब किंग्स

    इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हो गए हैं और पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली की टीम 7वें नंबर पर ही है और पंजाब किंग्स अब भी चौथे स्थान पर ही है। आरसीबी टॉप पर, हैदराबाद दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है।

    पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।