• PBKS vs LSG IPL: प्रियांश आर्य - कूपर कोनोली की विस्फोटक बल्लेबाजी, पंजाब के 254 रनों के पहाड़ के सामने लखनऊ 200 में ही ढेर

    Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL:आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया. प्रियांश आर्य ने 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 93 रन बनाए। वहीं कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

    चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में हुआ। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य दिया। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा साथ ही इस सीजन का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी रहा। लखनऊ ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए और उसे हार मिली।

    255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही. आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े. मार्श 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौकै और एक छक्का लगाया. कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली. पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए.

    निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. 

    इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. हालांकि, इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई. कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हुए. मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए. अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाए.

    ऋषभ पंत ने खेली 43 रन की पारी

    लखनऊ के लिए ओपन करने आए आयुष बदोनी 35 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने अपनी टीम के लिए 40 रन बनाए जबकि कप्तान ऋषभ पंत 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। निकोलस पूरन का खराब प्रदर्शन जारी है और उन्होंने 9 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। एडन मार्करम ने 42 रन की पारी खेली जबकि मुकुल चौधरी 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की तरफ से मार्को यानसेन ने 2 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, विजय कुमार और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

    Punjab Kings: 254/7 (20.0)

    Lucknow Super Giants: 200/5 (20.0)

    पंजाब की प्लेइंग 11

    प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    लखनऊ की प्लेइंग 11

    एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।