छत्तीसगढ़ में 4 चार दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे हुए उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल कोस्ट में उच्च दाब का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ में 27 से 30 अगस्त तक मानसून काफी सक्रिय रहेगा और इससे बदरा खूब बरसेगा।
रायपुर, 28 जुलाई 2026। इस वर्ष देर से बारिश शुरू होने के कारण धान रोपा के कार्य में देरी हुई है। अच्छी बारिश से धान की रोपाई में तेजी आएगी। एल नीनो की वजह से पूरे देश में मौसम का बुरा हाल है। छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं है। कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो रही है तो कुछ जिले सूखा प्रभावित हैं। राजधानी और न्यायधानी में तो शुरुआत से ही मानसून मेहरबान है। बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग में अच्छी बारिश हो गई है लेकिन दुर्ग और सरगुजा संभाग में किसान थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं। खरीफ सीजन की खेती और धान रोपा का काम चल रहा है।
उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे हुए उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल कोस्ट में उच्च दाब का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में 27 से 30 अगस्त तक मानसून काफी सक्रिय रहेगा और इससे बदरा खूब बरसेगा। छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में भी खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आने की संभावना है। पिछले साल जुलाई के महीने में मौसम बारिश की वजह से अनुकूल हो गया था। लेकिन इस बार एल नीनो की मार से लोग परेशान दिखे। उच्च अवदाब के कारण 27 जुलाई से बदरा जमकर बरस रहा है। इससे स्थिति काफी अच्छी होने की संभावना है।
भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने उच्च दाब के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया। यह मौसमी सिस्टम उत्तर- पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण राज्य में चार दिनों तक मानसिक मानसून अत्यधिक एक्टिव रहेगा। रायपुर सहित दूसरे जिलों में भारी वर्षा को लेकर फिर एक बार मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे का रेड, आरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। सोमवार को राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और 30 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
सारंगढ़ में भारी बारिश से कार बह गई
भारी बारिश के चलते सारंगढ़ और रायगढ़ जिले में नदी- नाले उफान पर है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सारंगढ़ बरमकेला रोड पर माधोपाली पुल पर कार बह गई। दरअसल पुल के ऊपर तक बाढ़ का पानी बह रहा था। इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी डाल दी और कार अनियंत्रित होकर उफनती नदी में समा गई। कार में बैठे दंपति वाहन समेत बह गए हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है।