आदर्श सामूहिक विवाह की परम्परा साहू समाज की देन; राजनांदगांव में कर्मा जयंती
राजनांदगांव, 9 अप्रैल 2026। तहसील साहू संघ राजनांदगांव, परिक्षेत्रीय साहू संघ ईरा एवं ग्रामीण साहू समाज फरहद (सोमनी) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 5 अप्रैल को ग्राम फरहद में तहसील स्तरीय माता कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के लोकसभा सांसद संतोष पांडे और प्रमुख अतिथि पूर्व लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह रहे। अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने की।
मुख्य अतिथि संतोष पांडे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक जागरूक समाज है। समाज के लोग विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। संत माता कर्मा सिर्फ साहू समाज के लिए ही नहीं अपितु अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। सांसद संतोष पांडे ने साहू समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि साहू समाज का एक समृद्ध इतिहास रहा है। संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह, राजिम माता, माता भानेश्वरी, तेलिन सती दाई की महिमा से कौन परीचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आदर्श सामूहिक विवाह साहू की परम्परा समाज की देन है। सभा को जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, जिला महामंत्री नीलमणि साहू, जिला उपाध्यक्ष विवेक साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने भी संबोधित किया। इन सभी वक्ताओं ने लोगों से संत माता कर्मा और अन्य महान विभूतियों की जीवनी से प्रेरणा लेने और समाज में रचनात्मक काम करने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मोती लाल साहू, संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव, नीलमणि साहू महामंत्री, जिला साहू संघ राजनांदगांव, विवेक साहू उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ राजनांदगांव, देव कुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत, तहसील साहू संघ राजनांदगांव, कुलेश्वर साहू पूर्व अध्यक्ष नगर साहू संघ राजनांदगांव, डॉ. चेतन साहू समाजसेवी, डॉ. महेश साहू, खिलेश्वर साहू, अध्यक्ष, भाजपा मंडल, मनोज साहू अध्यक्ष, भाजपा मंडल, उतरी बाई तामस्कर जनपद सदस्य, डुगेश साहू जनपद सदस्य, निर्मला साहू सरपंच ठेकवा, चंदन कश्यप, रमन सिंह राजपूत, डी.डी. साहू, साहित्यकार डा. दादू लाल जोशी फरहद की उपस्थिति रही।
वरिष्ठ कवि फरहद के डॉ. दादूलाल जोशी, सुरगी के ओमप्रकाश साहू 'अंकुर ', डोंगरगांव के महेन्द्र कुमार बघेल, मोखला के लखन लाल साहू ' लहर ' सहित चंद्रशेखर साहू (भंवरमरा), चेतना साहू (राजनांदगांव), कोमल सिंह गुरू( छुरिया), कुलेश्वर दास साहू (मोखला), मनीष साहू मन (डोंगरगांव), डोहर दास साहू (सुरगी), रूपल साहू (सुंदरा ) ने सामाजिक सरोकार से संबंधित रचनाएं पढ़ी जिसमें माता कर्मा की महत्ता, शराब से हानि, दिखावा, माता - पिता एवं बेटी की महत्ता, शिक्षा के महत्व, मोबाइल महिमा, फैशन, नेताओं के झूठे वादे और भ्रष्टाचार की समस्या पर कटाक्ष किए। महंत लीलाधर की अगुवाई में अहिवारा की सांस्कृतिक मंडली ने माता कर्मा और साहू समाज के गुणगान के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना, पंथी नृत्य एवं विभिन्न लोक गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
यशवंत साहू एवं माधव साहू सम्मानित
कार्यक्रम में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा नि:शुल्क कोचिंग क्लास संचालन करने एवं जिले में रक्तदान महादान अभियान के लिए अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशवंत साहू, माधव साहू, अनिल साहू, हृदय राम हिरवानी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन साहित्य प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ राजनांदगांव के संयोजक, कवि लखन लाल साहू 'लहर' ने और आभार प्रदर्शन चंद्रशेखर साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव ने किया।