तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ! रविवार को टीवीके नेता विजय CM पद की शपथ लेंगे
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है. इससे चार दिनों से जारी सरकार गठन का राजनीतिक संकट खत्म हो गया। राज्यपाल ने उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक्टर विजय शपथ लेंगे।
चेन्नई, 10 मई 2026. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने और सरकार गठन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. रविवार को टीवीके प्रमुख विजय राज्य के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। विजय थलापति ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर 120 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार पूर्ण बहुमत होने पर राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया।
शनिवार को वीसीके और आईयूएमएल ने उनकी पार्टी
टीवीके को बिना शर्त अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इन दोनों दलों के पास 2 --2 विधायक हैं और उनके समर्थन के बाद विजय के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है. अब नए समर्थन के साथ ही तमिलनाडु में बीते 4 दिनों से चल रहा राजनीतिक अनिश्चित समाप्त हो गया। टीवीके ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया और 120 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 2 साल पुरानी विजय की पार्टी टीवीके ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए डीएमके और अन्ना डीएमके जैसी द्रविड़ राजनीति की बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया.
टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने में सफलता हासिल की. हालांकि, विजय को अपनी जीती हुई दो सीटों में से एक सीट छोड़नी होगी, इसके बाद पार्टी की वास्तविक संख्या 107 रह जाएगी. चुनाव में डीएमके गठबंधन के साथ उत्तरी कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थी. नतीजों के बाद कांग्रेस ने डीएमके से अलग होकर विजय को समर्थन देने का फैसला किया और टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी बनी. इसके बाद वामदलों ने भी अपने चार विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया.
नेहरू स्टेडियम में रविवार को 10:00 बजे लेंगे शपथ
शनिवार देर शाम टीवीके प्रमुख विजय और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बीच मुलाकात हुई है. रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय थलापति को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.
आईयूएमएल ने टीवीके को दिया समर्थन; बोले- सहयोगियों की नीति के तहत फैसला
चेन्नई में पार्टी के अध्यक्ष के एम कादर मोहिदीन ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आईयूएमएल ने यहां डीएमके नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब जब गठबंधन की दूसरी एनडीए सरकार को समर्थन दे रही है, तो आईयूएमएल ने भी उसी नीति के तहत समर्थन देने का फैसला किया है.