आज के बच्चे कल के भविष्य, केंद्र व राज्य शैक्षणिक विकास पर ध्यान दें
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 11 जुलाई 2026. आगामी 13 जुलाई (सोमवार) को यहां प्रजा सेवा समिति के तत्वावधान में मणिकोंडा स्थित एम्पलाई कॉलोनी के शासकीय विद्यालय में कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं को निशुल्क नोटबुक व वितरण करने का निर्णय लिया गया. वहीं, इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान का भी इंतजाम किया गया.
इस दौरान एम्प्ले कॉलोनी के मौजूदा और पुराने एग्जीक्यूटिव सदस्यों तनाशा नगर वेलफेयर संगठन के एग्जीक्यूटिव सदस्यों एवं नव सेवा संकल्प के सदस्यों, सहित शेकपेट मित्र ग्रुप के सदस्यों को इस सेवा कार्यक्रम में सहभागिता लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. जबकि छात्र-छात्राओं से भी इस सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेने और पूरी शिक्षा हासिल करने का निवेदन किया गया है.
इस आशय की जानकारी वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजा सेवा समिति एग्जीक्यूटिव कमिटी के टिप्पाराजू रमेश बाबू ने यहां "आज की आवाज" को दी है. उन्होंने इसके लिए छात्र-छात्राओं समेत पूरे परिवार, प्रदेश और देश सर्वांगीण विकास में योगदान देने की गुजारिश की है.