• पीएम मोदी से क्यों भिड़े राहुल गांधी? बोले -- देश चलाना अब पीएम के बस की बात नहीं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में रविवार को देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 साल तक सोना न खरीदो, वर्क फ्रॉम होम और विदेश यात्राएं मत करो. इस पर अब राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट :-

    हैदराबाद, 11 मई 2026. पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के बीच देशवासियों से बड़ी अपील की है. उन्होंने सोना न खरीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल कम जलाने को कहा है. इसके साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने को भी कहा है. पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये उपदेश नहीं, बल्कि नाकामी के सबूत हैं. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "मोदी जी ने रविवार को जनता से  त्याग मांगे -- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल  कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से वर्क करो. ये उपदेश नहीं-- नाकामी के सबूत हैं."

    कांग्रेस नेता ने कहा, "12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है --- क्या खरीदें, क्या  न खरीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं. हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब पीएम नरेंद्र मोदी के बस की ( समझौता ) बात नहीं है."

    प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक सोना न खरीदें. उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उसे दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था. हमने इसकी आदत डाली थी. आज भी समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं. ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है. आज फर्टिलाइजर की बोरी 3 हजार रुपए बिक रही है. वहीं भारत में वही बोरी किसानों को 300 रुपए में मुहैया कराई जा रही है.