• वियतनाम के समंदर में  नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत 2 की हालत गंभीर

    वियतनाम के फु क्वांक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों के एक समूह को लेकर जा रही एक नाव पलट गई. इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिनमें तमिलनाडु के 10 लोग शामिल हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 12 जुलाई 2026. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने  इस घटना की पुष्टि कर दी है. पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने  इस घटना पर दुख जताया है. अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों और कुछ चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीड बोट शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1बजे पलट गई.

    भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हादसे में तमिलनाडु के 10, केरल के 2, और आंध्र प्रदेश के 3 लोगों की जान चली गई है. तुओई अखबार के मुताबिक, 23 लोगों को किनारे लाया गया और उनका उपचार किया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन नंबर एजी 2675 1 वाली यह स्पीड बोट मिन्ह हुई फु क्वांक ट्रेनिंग एंड टूरिज्म कंपनी लिमिटेड की है. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने  जानकारी देते हुए कंट्रोल रूम बनाए जाने की खबर  दी है. नंबर है- 8436 281 7930, 8491 55 2 37 14, और 8433 45 2 04 14. हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. नंबर है- 849 1 308 91 65. इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

    एएनआई के मुताबिक, " तेलंगाना सरकार के सामान्य प्रशासन ( एनआरआई) विभाग ने भी एक कंट्रोल रूम बनाया है. यह कंट्रोल रूम बचाव और सहायता प्रयासों के तालमेल के साथ - साथ प्रभावित लोगों के परिवारों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है. नंबर है- 988 53711 89, 799 79 5 97 54, 9989 65 4 807 एवं 7997 959 779.

    कैसे हुई दुर्घटना

    होन में रूट न्गोआई सील लगभग 400 मीटर आगे बढने के बाद  स्पीड बोट में  अचानक खराबी आ गई और वह पलट गई, जिससे सभी यात्री और चालक दल के सदस्य समुद्र में गिर गए. एक वीडियो में हादसे वाली जगह पर  तेज हवा और ऊंची लहरें दिखाई दे रही है, बचाव दल पानी में मौजूद लोगों की  तरफ लाइफ
    गार्ड फेंक रहा है, जबकि  जेट स्की बचाए गए लोगों को किनारे तक पहुंचने में जुटी हैं.

    वहीं सीमा सुरक्षा बल ने बचाव अभियान में 2 नौकाएं और 35 जवान तैनात किए हैं. इस अभियान में नौसेना, तटरक्षक बल और दूसरी संबंधित एजेंसियों ने  साथ मिलकर काम किया. यह हादसा होन में रूट द्वीप पर हुआ, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है और फु क्वॉक के सबसे बेहतरीन कोरल रीफ डाइविंग स्थलों में से एक माना जाता है. इस जगह तक पहुंचने के लिए पर्यटक  आमतौर पर  नाव का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें करीब  25 से 40 मिनट का समय लगता है.

    भारतीय दूतावास ने क्या कहा

    वियतनाम में भारतीय दूतावास ने  एक्स पर लिखा, "आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ घंटे पहले वियतनाम के  फु क्वॉक द्वीप के पास पलटी नाव में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे." दूतावास ने उन 32 भारतीय पर्यटकों की सूची जारी की है. दूतावास ने दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों की सूची भी जारी की है. फु क्वॉक के अधिकारियों ने बताया कि, इस समय द्वीप पर पर्यटकों  को ले जाने वाली 100 से अधिक स्पीड बोट्स हैं, लेकिन इनमें से केवल 70 ही संचालन योग्य हैं. इस बीच वियतनामी सरकार ने इस हादसे की तात्कालिक जांच के निर्देश दिए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई एवं 2 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है. मरने वालों में  दो महिलाएं भी हैं.