• हैदराबाद के  सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन की मनाई गई 71वीं जन्मदिवस, विद्यालय में लगाई गई हेल्थ कैंप

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 2 अगस्त 2026. यहां के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा अमृत ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के चेयरपर्सन अमृत कुमार जैन की यहां के अनेक संस्थानों में 71वीं जन्मदिवस मनाए जाने की खबर है. इसी क्रम में इससे पहले हैदराबाद के  एबिड्स स्थित राघव रत्ना टॉवर के 'अमृत कॉन्फ्रेंस हॉल में' नवभारत निर्माण संघ द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की भी जयंती मनाई गई. जहां मुख्य रूप से विशिष्ट समाजसेवी अमृत कुमार जैन, संघ के अध्यक्ष  एस. रवि कुमार, अशोक हिरावत, आनंद शर्मा, योगेश कांकरिया, राजेश सुथार और एस. महेश सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

    दूसरी तरफ विशिष्ट समाजसेवी अमृत कुमार जैन की 71वीं जन्मदिवस के उपलक्ष में यहां के पुराना पुल स्थित सेंज साई विद्या निकेतन हाई स्कूल परिसर में एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने अपने रक्तचाप, डायबिटीज और दांतों का परीक्षण कराया.

    कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अमृत कुमार जैन, एस. रवि कुमार, नाट्य गुरु डॉ. अनीता  देवी, अशोक हिरावत एवं विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पद्मिनी सिंह अनुश्री अस्पताल प्रमुख ने अहम भूमिका निभाई. इस दौरान नगर के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने  सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन को उनके 71वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगल कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दी है.

    दरअसल, समाजसेवी  अमृत कुमार जैन असहायों, जरूरतमंदों और साहित्यिक सेवाओं से जुड़े बुद्धिजीवियों, कवियों, रचनाकारों और हिंदी क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों की हर संभव  सहयोग करते रहे हैं. हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल "आज की आवाज" परिवार की ओर से उनके जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं.