• छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रद्द की गई 86 ट्रेन फिर से बहाल, MP, महाराष्ट्र, बिहार और प. बंगाल के लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने 7 से 19 जून के बीच बिलासपुर से चलने वाली 86 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। रेलवे ने आज फिर से घोषणा की है कि ये सभी 86 ट्रेनें उक्त तिथि में भी अपने निर्धारित समय और रूट पर चलेंगी। अर्थात इन ट्रेनों को रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया गया है।

    रायपुर, 1 जून 2026। छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच रद्द की गई सभी 86 ट्रेनों को दोबारा संचालित करने का फैसला किया है। इनमें 76 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए रेलवे ने फिलहाल इस कार्य को स्थगित कर दिया है।

    नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य टलने से बदला फैसला

    रेलवे प्रशासन ने बताया कि चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के लिए प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द और कुछ के रूट में बदलाव किया गया था। हालांकि अब इस कार्य को आगामी आदेश तक टाल दिया गया है। इसके चलते पहले से घोषित सभी रद्द ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय और मार्ग पर संचालित की जाएंगी। इस फैसले से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    डायवर्ट ट्रेनों को फिर मिला पुराना रूट

    रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में डायवर्ट करने की योजना बनाई गई थी, वे अब अपने मूल रूट पर ही चलेंगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी, समय और असुविधा से बचाया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब सभी सेवाएं सामान्य व्यवस्था के तहत संचालित होंगी और यात्रियों को किसी तरह की अतिरिक्त परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    ये रद्द ट्रेनें फिर से हो जाएंगी बहाल