• हिंदी पत्रकारिता दिवस व सम्मान समारोह संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
    हैदराबाद, 1 जून 2026. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस सह सम्मान समारोह शनिवार शाम यहां के नरेंद्र भवन सभागार में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय भाषा विशेषज्ञ समिति एवं पूर्व प्रो. एवं उप कुलपति हैदराबाद विश्वविद्यालय, डॉ. आरएस सर्राजू तथा सम्माननीय अतिथि विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की हिंदी विभागीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. अनुपमा के साथ-साथ सम्मानित होने वालों में डेली हिंदी मिलाप की मुख्य संपादिका विपमा वीर, डॉ कमला गणोरकर व अन्य अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्वलित और पंडित प्रियव्रत शास्त्री द्वारा ईश्वर वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

    वहीं, मंच के अध्यक्ष भक्त राम जी ने मंच का विवरण प्रस्तुत किया तथा शाल एवं मंत्री श्रुतिकांत भारती ने स्मृति चिन्ह और कोषाध्यक्ष प्रदीप जाजू ने पुस्तक भेंटकर सभी अतिथियों का सम्मान किया. इस दौरान प्रो. आर एस सर्राजू ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक तकनीकी और पंडित गंगाराम के त्याग और बलिदान एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. जबकि  डॉ. अनुपमा ने हिंदी पत्रकारिता और उसके विभिन्न आयामों पर खुलकर चर्चा की. वहीं, हिंदी लेखिका डॉ. कमला गणोरकर नए साहित्य पढ़ने और लिखने की आवश्यकता पर दिया.

    इससे पहले ममता जायसवाल ने संपादिका विपमा वीर परिचय और वर्षा शर्मा ने डॉ. कमला गणोरकर का परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान हिंदी लेखिका सुधा ठाकुर ने डॉ. कमला गणोरकर द्वारा लिखित पुरस्कृत पुस्तक ' संध्या ' पर समीक्षात्मक विचार प्रस्तुत किए. अंत में पंडित प्रिया दत्त शास्त्री के शांति पाठ के उपरांत श्रुतिकांत भारती ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. मंच का संपूर्ण सफल संचालन सुधा ठाकुर के द्वारा किया गया.