• 'हम एकजुट हैं,' राहुल गांधी के समर्थन पर बोले अभिषेक बैनर्जी, कहा- बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी

    तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने हमले के बाद समर्थन जताने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'इंडिया गठबंधन' बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई मजबूती से जारी रखेगा. उन्होंने विपक्षी दलों की एकजुटता को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी बताया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली/ कोलकाता, 1 जून 2026. तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर किए गए हमले के बाद राहुल गांधी ने उनका हाल जाना था. इसे लेकर अभिषेक बनर्जी ने  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार माना है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स ' पर एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि राहुल जी, आपकी चिंता और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद.
    भारत की आत्मा की रक्षा करने, इसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने और हमारे संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की हमारी लड़ाई में हम  एकजुट और दृढ हैं.

    'राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बनकर खड़ा हूं.'

    उन्होंने लिखा कि पिछले साल मैंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच देशों की यात्रा की थी. मैंने अपने देश का बचाव किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा रहा. आज, मैं राजनीतिक हिंसा और राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बनकर खड़ा हूं. यह आतंकवाद जिसे  उन लोगों ने फैलाया है जो खुद को राष्ट्रवाद का रक्षक होने का दावा करते हैं.

    हम उन लोगों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और हमारे राष्ट्र को बांटना चाहते हैं.

    'इंडिया गठबंधन' एकजुट होकर खड़ा है, और हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि डर, नफरत, हिंसा और धमकियों की राजनीति पराजित हो, और जनता की आवाज की जीत हो. अभिषेक बनर्जी ने लिखा, कि यही आज की बीजेपी की असलियत है. अगर आप उनका समर्थन करते हैं तो आप देशभक्त हैं. अगर आप उन पर सवाल उठाते हैं, तो आप निशाना बन जाते हैं. अगर आप उनके साथ खड़े है तो, आपका गुणगान होता है. अगर आप उनके खिलाफ खड़े होते हैं, तो वे आपको चुप करने की कोशिश करते हैं.

    अभिषेक ने लिखा कि मैं अपने सिद्धांतों से समझौता करके आराम की जिंदगी जीने के बजाय लोकतंत्र की रक्षा करते हुए धमकियों सामना करना अधिक पसंद करूंगा. सत्ता और अस्थाई होती है और जनता की इच्छा स्थायी होती है. मैं केवल जनता के सामने झुकूंगा, सत्ता में बैठे लोगों के सामने कभी नहीं. _अभिषेक बैनर्जी, सांसद टीएमसी