रात में पत्नी से डिमांड पड़ी भारी; पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर ली जान
बिहार में एक अजीबोगरीबों मामले में पत्नी ने पति की जान ले ली। लौरिया के गोबरौरा बंगाली कॉलोनी में एक पत्नी ने सेक्स की डिमांड करने पर अपने पति की हत्या कर दी। पति के अंडकोष पर पैर से प्रहार करने से उसकी मौत हो गई।
बेतिया, 27 अप्रैल 2026। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम, विश्वास और समझदारी की डोर से बंधा होता है, लेकिन जब यही रिश्ता लगातार झगड़ों और तनाव में बदल जाए, तो हालात भयावह हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही मामला, गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी में शनिवार की रात करीब 9 बजे हुआ, जहां पत्नी ने पति के अंडकोष पर लात से मार दी, जिससे पति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमुल चंद्र नमोदास के पुत्र अमित कुमार नमोदास (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा
आरोपित पत्नी नीलम देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच हो रही है। एफएसएल टीम करीब एक घंटे तक घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस को हत्या के पीछे कुछ अन्य कारणों का भी संदेह है, जिसकी जांच हो रही है।
पति ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो पत्नी ने अंडकोष पर मारी लात
बताया जाता है कि दंपती के बीच में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। उसके बाद रात में पति ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने उसके अंडकोष पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब चार महीने पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी के मायके वालों ने हस्तक्षेप कर समाधान कराया था। दंपती की एक सात वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री भी है।
हर्निया के ऑपरेशन के बाद पति हुआ था कमजोर
9 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। अमित कुमार नमोदास एक आंख से दिव्यांग भी था, जबकि नीलम पूरी तरह से स्वस्थ है। चर्चा है कि बेमेल शादी को लेकर भी नीलम तनाव में रहती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। अमित कुमार नमोदास के पिता की मृत्यु हो गई है। उसकी मां अपने दूसरे बेटे के साथ रहती है। अमित कुमार नमोदास पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
परिवार के सभी लोग यज्ञ देखने के लिए चले गए थे। इसका सात वर्षीय बेटा भी अपनी दादा के साथ यज्ञ में गया हुआ था। घर में अमित कुमार नमोदास और उसकी पत्नी नीलम व छोटी बच्ची थे। करीब तीन माह पहले अमित कुमार नमोदास हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह शरीरिक रुप से कमजोर हो गया था। आंख की रोशनी भी कम हो गई थी।