• छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों के थोक में तबादले, देखें लिस्ट..

    रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का व्यापक फेरबदल किया गया है। कई तहसीलदार को मैदानी क्षेत्र से बस्तर संभाग भेजा गया है। वहीं सरगुजा से बिलासपुर तथा बिलासपुर से सरगुजा संभाग भी भेजे गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, महानदी भवन के अवर सचिव द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक 53 तहसीलदार और 4 नायाब तहसीलदारों का प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक कारणों से स्थानांतरण किया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की सूची पर मुख्यमंत्री के समन्वय में अनुमोदन के पश्चात 9 सितंबर को आदेश जारी किया गया है। कबीरधाम से तीन तहसीलदारों को जिले से बाहर किया गया है। रविन्द्र कुमार कुर्रे को दंतेवाड़ा, राजश्री मिश्रा को मोहला मानपुर तथा प्रमोद चंद्रवंशी को खैरागढ़ भेजा गया है। उधर उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़ तथा संतोष कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद स्थानांतरित किया गया है। 

    देखें पूरी लिस्ट..