• बिलासपुर में खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग, 3 घंटे से बुझाने के लिए मशक्कत जारी

    बिलासपुर, 30 मई 2026। न्यायधानी के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल के डिपो में भीषण आग से अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा रही है। आसपास के लोग आगजनी से खौफजदा हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 3 घंटे से आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। तारबहार पुलिस सूचना पर वहां पहुंचकर बचाव कार्य में लगी है।

    बताया जा रहा है कि एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था. आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. घटना के समय एजेंसी के आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई. व्यापार विहार क्षेत्र में कई अन्य एजेंसियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी स्थित हैं. ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका हो सकती थी. सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.