आज भी झमाझम बारिश और तेज आंधी- वज्रपात की चेतावनी, 21 लोगों की जान गई
पटना समेत राज्य के 15 जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आईएमडी की ओर से...
पटना, 30 मई 2026. बिहार में आज भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पटना समेत राज्य के 15 जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है . जबकि अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है. आईएमडी की ओर से राज्य भर में खराब मौसम के दुष्प्रभाव से बचने की चेतावनी दी गई है. बीटेक 24 घंटों में खराब मौसम ने कम से कम 21 लोगों की जान ले ली. 18 की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई जबकि तीन लोग तेज आंधी के शिकार बन गए.
हवा में जहां नमी का स्तर 41% है, वहीं, वायुमंडलीय दबाव 1008 के स्तर पर पहुंच गया है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, धूप निकलने पर उमस बढ़ेगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मई और 1 जून को राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बारिश के साथ 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की संभावना है.
बीते 24 घंटों में बिहार का मौसम खतरनाक रहा. बेमौसम बारिश ने बिहार में कर पाया. मौसम के बुरे प्रभाव से कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और सैकड़ो पेड़ एवं बिजली खंभे उखड़ गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनें रेलवे ट्रैक पर फंसी रही, जबकि 4 विमानों को डाइवर्ट करना पड़ा. हालांकि, तापमान में गिरावट आने से जनजीवन को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है.