• RR vs GT IPL: गुजरात ने फाइनल में बनाई जगह; राजस्थान हार गई लेकिन वैभव ने जीता सबका दिल

    Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, RR vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 47 दिन में शानदार 96 रन बनाएं। वहीं शुभ्मन गिल के 104 रनों की शतकीय पारी से गुजरात टाइटंस ने 8 गेंद शेष रहते 219 रन बना दिए।

    Rajasthan Royals: 214/6 (20.0)
    Gujarat Titans: 219/3 (18.4)

    चंडीगढ़, 30 मई 2026। गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुभमन गिल की शतकीय जबकि साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में उनका सामना 31 मई को आरसीबी के साथ अहमदाबाद में होगा। वहीं इस हार के साथ ही राजस्थान का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हुआ। इस सीजन में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर रही। इस मुकाबले में वैभव ने 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली, राजस्थान की टीम हार गई लेकिन वैभव ने सबका दिल जीत लिया। 

    आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में हुआ। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद इस टीम ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 215 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 18.3 ओवर में 213 रन बनाकर मैच को जीत लिया। गुजरात ने आईपीएल फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई। गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    वैभव शतक से चुके लेकिन बल्लेबाजी से सबका दिल जीता

    राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक रन बनाए जबकि ध्रुव जुरेल ने 7 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग 11 रन के स्कोर पर चलते बने। रविंद्र जडेजा 34 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए और फिर बैटिंग के लिए आए और 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दासुन शनाका 3 रन के स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 7 रन की पारी खेली। वैभव ने 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 96 रन बनाकर आउट हो गए। डोनोवन फरेरा ने आखिरी वक्त पर 11 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।

    गिल ने लगाया शतक

    गुजरात के कप्तान व ओपनर शुभमन गिल ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर अपना शतक 47 गेंदों पर पूरा किया और 104 रन बनाकर आउट हुए। ये गिल का आईपीएल में 5वां शतक रहा। साई सुदर्शन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो 58 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर 9 रन जबकि राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश ने एक-एक विकेट लिए।

    राजस्थान की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

    गुजरात की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।