• अभिषेक मनु सिंघवी व वी नरेंद्र रेड्डी होंगे तेलंगाना से राज्यसभा प्रत्याशी

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खरगे  ने तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए देश की जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट :- 

    नई दिल्ली, 7 मार्च 2026. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस ने इसके लिए दो नेताओं को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी की ओर से देश के जाने-माने अधिवक्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि उनके साथ ही जमीन से जुड़े तेलंगाना कांग्रेस के बड़े नेता  वी नरेंद्र रेड्डी को भी यहां से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है.

    दरअसल, राज्यसभा चुनाव का महत्व  इसलिए भी अधिक  है क्योंकि इसमें प्रत्याशियों की जीत आमतौर पर विधानसभा में परियों की संख्या पर निर्भर करती है. तेलंगाना में मौजूदा कांग्रेस की सरकार है, इसलिए इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पक्की मानी जा रही है. राज्यसभा में अपनी संख्या बढ़ाने के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    अभिषेक मनु सिंघवी कौन है?

    अभिषेक मनु सिंघवी देश के जाने माने वकील और कांग्रेस की प्रतिष्ठित नेता है. वे सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट भी हैं और देश के कई बड़े कानूनी मामलों में अपनी दलीलें रख चुके हैं. कानूनी और संवैधानिक मामलों पर उनकी गाड़ी समझ के कारण उन्हें भारत के प्रमुख वकीलों में गिना जाता है. सिंघवी कई बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख चेहरों में शामिल है. पार्टी में उन्हें अक्सर कानूनी और संवैधानिक मामलों पर सलाह देने की जिम्मेदारी दी जाती है, इसलिए उनका राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्रों में खास महत्व माना जाता है.

    कौन है वी नरेंद्र रेड्डी?

    कांग्रेस ने तेलंगाना से वेम नरेंद्र रेड्डी को भी राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है. वे लंबे वक्त से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. पार्टी संगठन और तेलंगाना की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह मौका दिया गया है.