बलरामपुर के बिपुल गुप्ता को 103वीं रैंक, रायगढ़ के छोटे किसान के बेटे ने पिता का सपना पूरा किया
बलरामपुर/रायगढ़, 7 मार्च 2026। UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ से रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक के बाद बलरामपुर जिले के बिपुल गुप्ता ने सर्वाधिक अखिल भारतीय स्तर पर 103वीं रैंक हासिल की है। वहीं रायगढ़ के छोटे किसान धनुर्जय गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता ने 452 वीं रैंक हासिल की है। बिपुल गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस उक्कुनगरम, विशाखापट्टनम से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में आईआईटी मद्रास से स्नातक की पढ़ाई की। सिविल सेवा परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने यह सफलता प्राप्त किया। पिछले साल उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 368वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में भी 12वीं रैंक प्राप्त की थी।
रायगढ़ के छोटे किसान के बेटे अजय गुप्ता को 452 रैंक
रायगढ़ जिला के संबलपुरी में रहने वाले अजय गुप्ता भी UPSC 2025 में 452 रैंक के साथ चयनित हुए हैं। अजय गुप्ता ने बताया कि उनके पिता धनुर्जय गुप्ता छोटे किसान हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में लगा दी।
अजय गुप्ता की प्रारंभिक पढ़ाई संबलपुरी गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन एनआईटी रायपुर में किया। उसके बाद वे बस्तर जिला में एक एनजीओ में आदिवासी विकास के लिए काम किया। जहां से उन्हें आईएस बनने के लिए प्रेरणा मिली।
यहां देखें UPSC की फाइनल रिजल्ट
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।