• मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कल साय कैबिनेट की बैठक

    रायपुर, 25 मई 2026। दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्शन मोड में आ जाएंगे। आज शाम को वह दिल्ली से लौटेंगे। 26 मई की शाम 6 बजे महानदी भवन में साय कैबिनेट की अहम बैठक आहूत की गई है। राज्य में इन दिनों मंत्रिमंडल में  फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच साय कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से  दिल्ली में हैं और सोमवार की शाम रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को लोग मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से भी जोड़कर देख रहे हैं।