• सो रहा था पति, पत्नी ने हंसिए से काट दिया प्राइवेट पार्ट... वारदात सुन कांप उठे लोग, सलाखों के पीछे पहुंची

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी औरत से अवैध संबंध के शक में  एक महिला ने हंसिया से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में पति को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

    बिलासपुर, 25 मई 2026. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तो को  शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के संदेह में अपनी ही पति पर हंसिए से हमला कर दिया. इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचार करा रहा है. बताया जा रहा है कि गुस्से में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला. घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया एवं खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में चकरभाठा पुलिस क्षेत्र का है.

    लंबे समय से चल रहा था विवाद

    जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक  राजमिस्त्री का काम करता है. उसकी पत्नी द्रौपदी बाई वह लंबे समय से पति पर संदेह था कि इसी दूसरी महिला के साथ उसका संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात को पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर जोरदार कहासुनी हुई थी. बताया गया है कि राजेश शराब के नशे में घर पहुंचता और खाना खाने के बाद सो गया, लेकिन आधी रात फिर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई.

    देर रात गुस्से में पति पर किया हमला

    बताया जा रहा है कि, देर रात करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी द्रौपदी ने घर में रखा लोहे का हंसिया उठा लिया और पति पर जोरदार हमला कर दिया. इस दौरान उसने पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में राजेश खून से लथपथ हालत में चीखते हुए घर से बाहर निकला. उसकी यह हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए.

    बेटे ने दी रिश्तेदारों को जानकारी

    घटना के समय मौके पर मौजूद नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और वे लोग घायल राजेश और उसके कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. खबर है कि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

    घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप

    पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि, आरोपी पत्नी लंबे वक्त से घरेलू विवाद और  मारपीट से परेशान थी. बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदि था और छोटी-मोटी बातों पर पत्नी और परिवार के साथ मारपीट करता था. हालांकि, पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. इस  बीच चकरभाठा पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल हंसिया जप्त कर लिया है.

    इस संबंध में थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि, घायल राजेश का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दूसरी महिला से अफेयर का शक और पारिवारिक विवाद घटना की मुख्य वजह सामने आई है. वहीं, घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपी की भी  पड़ताल की जा रही है. हालांकि, इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.