• छत्तीसगढ़ में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी, राज्य में MBBS की 250 सीटें बढ़ जाएंगी

    छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टूडेंट्स की बल्ले बल्ले हो गई है। राज्य में एक साथ एमबीबीएस की ढाई सौ सीटें बढ़ जाएंगी। इसी सत्र से 50-50 सीटों के साथ 5 नए मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 

    नई दिल्ली/रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. MNC शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है. ये कालेज गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम शामिल हैं. नए कालेज की मंजूरी मिलने के बाद राज्य में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर 20 मेडिकल कालेज हो गए हैं. बता दें कि एक महीने पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (MNC) ने इन मेडिकल कॉलेजों के सैटेलाइट इमेज देखकर ही पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की कमी की बताकर मान्यता पर रोक लगा दी थी. 

    प्रदेश में मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (MNC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है. इससे प्रदेश में एक साथ 250 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि होगी. इस उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी.

    जिन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे, उनमें गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम शामिल हैं. यहां 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान की गई है. सभी कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे.

    NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने आवेदन, निरीक्षण और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद इन पांचों मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन (LOP) जारी कर दिया है, इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई और छात्रों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है.

    छत्तीसगढ़ में कुल कितने मेडिकल कालेज
    NMC के द्वारा 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में कुल 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई होगी. अभी तक छत्तीसगढ़ में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित थे जिसमें 11 सरकारी और 4 निजी हैं जहां MBBS की पढ़ाई हो रही थी. इन 5 नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से राज्य में कुल मिलाकर 20 कॉलेज हो जाएंगे, वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएंगी। जहां मेडिकल की पढ़ाई की जा सकेगी और 250 नई MBBS सीटें (50-50 सीट प्रति कॉलेज) जुड़ेंगी.

    सरकारी मेडिकल कॉलेज में 15% MBBS सीटों पर ऑल इंडिया कोटा के तहत प्रवेश होंगे, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और दूरस्थ जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

    गौरतलब है कि एक महीने पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (MNC) ने इन मेडिकल कॉलेजों के सैटेलाइट इमेज देखकर ही पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की कमी की बताकर मान्यता पर रोक लगा दी थी. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दिल्ली जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को आश्वस्त किया कि सारी कमियां दूर कर ली जाएंगी।