स्काउट्स एंड गाइड्स फैलोशिप साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद में स्वास्थ्य और स्वच्छता सह भूख से मुक्ति कार्यक्रम संपन्न
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 14 जुलाई 2026। यूएन के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी ) संख्या 2 भूख से मुक्ति और एसडीजी संख्या 6 (स्वास्थ्य व स्वच्छता) को लेकर यहां के सिकंदराबाद स्थित पार्क लाइन शाखा के 'सन्निहिता गर्ल्स हम फाउंडेशन' ने सामुदायिक सेवा एवं डोनेशन (दान ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दरअसल, यह गर्ल्स होम 50 अनाथ बच्चियों को जहां आश्रय देता है वहीं, लगभग 75 बच्चियों की देखभाल और सहायता भी करता है.
बीते दिनों कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट और गाइड प्रार्थना के साथ हुई. एससीआरएसजीएफ के सचिव व एएचओ / मुख्यालय एससीआर, यू. हरि कृष्णा ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए इस सेवा कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला. जबकि एसजीएफ नेशनल एडवाइजरी सदस्या विजयावाणी ने स्काउट्स एंड गाइड्स फेलोशिप के लक्ष्यों, उद्देश्यों और सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
इस मौके पर एससीआरएसजीएफ अध्यक्ष - प्रमुख सह आईजी - प्रिंसिपल की सिक्योरिटी कमिश्नर अरोमा सिंह ठाकुर ने एक प्रेरणादायक उद्बोधन दिया और अपने उत्साहवर्धक भाषणों से उपस्थित बच्चों और सदस्यों का हौसला बढ़ाया. जबकि आर. वी. एस. राघवा राव और किशोर कुमार कर्री ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत भलाई पर एक जानकारीपूर्ण, जागरूक जागरूकता सत्र आयोजित किया. इस दौरान एक पद ग्रहण समारोह भी आयोजित की गई, जिसमें 7 नए सदस्यों को स्काउट्स और गाइड्स फैलोशिप में शामिल किया गया.
एल. बी. शेखर बाबू, पी. सुधाकर राव, शिवा राज, नवीन कुमार कुराकुला, कैसेंड्रा जेवियर, विशिष्ट समाज सेविका तथा परम गौ भक्त परमेश्वरी शर्मा एवं श्रीनिवास ने प्रमुखता से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ओरामा सिंह ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को औपचारिक रूप से एसजीएफ एस्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया. दरअसल, सन्निहिता गर्ल्स होम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को गर्ल्स होम का निरीक्षण कराया और बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
गर्ल्स होम का निरीक्षण करने वालों में संस्था के संस्थापक, सचिव वी. उषा रानी, होम कोऑर्डिनेटर (पार्क लाइन शाखा ) एम. बबीता, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एम. रमन्ना, फील्ड कोऑर्डिनेटर सी. राजेश्वरी, होम कोऑर्डिनेटर( तुकाराम शाखा ) वी. वसुंधरा प्रमुख रहे. दूसरी ओर सेवा गतिविधि में शामिल कन्याकुमारी (एसजीएफ सदस्य) ने मौजूद बच्चियों को चॉकलेट, गेंदें और हैंगर बांटे.
समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा ने बिस्कुट के पॉकेट वितरण किए. प्रदत जानकारी के मुताबिक, एसजीआरएसजीएफ सदस्यों ने 75 रेनकोट, 50 किलो चावल, 10 किलो मोटा पोहा, 5 किलो चीनी, पांच पॉकेट नमक, 5 किलो मूंग दाल, 5 किलो अरहर दाल, 5 किलो मसूर दाल एवं 5 किलो सूजी वितरण किए.