बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स में बड़ा ट्वीट्स, एक्सिस माय इंडिया नहीं जारी करेगा आंकड़ा
बंगाल चुनाव पर एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल नहीं आएगा. इस बात की जानकारी कंपनी के एमडी प्रदीप गुप्ता ने दी है. उन्होंने कहा है कि राज्य के 60 से 70 फीसदी मतदाता कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 1 मई 2026. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हो चुकी है. अब इंतजार नतीजों का है. ईवीएम के लॉक तो 4 मई को खुलेंगे, लेकिन मतदाताओं के 'मन की बात ' भांपने वाली सबसे विश्वासी एजेंसियों में से एक एक्सिस माय इंडिया अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करने जा रहा है. पहले यह खबर सामने आई थी कि एक्सिस माय इंडिया गुरुवार शाम को अपना डाटा जारी करेगा. लेकिन अब एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वो अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करेगा.
दरअसल, एक्सिस माय इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बंगाल के अधिकतर मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी है. ऐसे में इसी तरह का आंकड़ा जारी करना सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जब मतदाता ही कुछ बोलने को तैयार नहीं है तो हम लोग कैसे कोई उत्तर जारी कर हम अपनी छवि नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते.
नहीं आएगा एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
दरअसल, एक्सिस माय इंडिया ने पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं करने का निर्णय लिया है. वो इस फैसले के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. एमडी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बंगाल का एग्जिट पोल जारी नहीं करने की मुख्य वजह है कि सर्वे के प्रतिभागियों में करीब 30 फ़ीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किसे वोट किया है. लिहाजा ये निर्णय लिया गया है.
एमडी ने बताया - 60 से 70 फ़ीसदी मतदाताओं ने साध ली चुप्पी
एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करने की वजह बताते हुए कहा, "पहले चरण की वोटिंग के बाद जब हमारी टीम ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो 60 से 70 फ़ीसदी लोगों ने चुप्प रहना ही उचित समझा. लोग कुछ भी कहने को तैयार नहीं थे. इसे भय का माहौल कह लीजिए या सुगबुगाहट ".
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हुई है रिकॉर्डतोड़ वोटिंग
बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. दूसरे चरण में 91.66 फ़ीसदी मतदान हुआ. पुरुष 91.07, महिला 92.8 और थर्ड जेंडर के 91.28 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. हालांकि, आंकड़े में बदलाव हो सकता है. वहीं, पहले चरण में 93.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था. दोनों चरणों का मतदान प्रतिशत 92.47% रहा. इससे पहले बंगाल में सबसे अधिक 84.72 फ़ीसदी मतदान 2011 में हुआ था.