भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की
रायपुर, 10 मई 2026। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी की है |
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव नगर पंचायत बम्हनीडीह जिला सक्ती के चुनाव प्रभारी होंगे | सूरजपुर जिला के नगर पंचायत शिवनंदनपुर के लिए जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह व नगर पंचायत पलारी जिला बालोद के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा व नगर पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के लिए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।