• MI vs RCB IPL: रायपुर के रोमांचक मैच में RCB ने दो विकेट से जीत दर्ज की, आखिरी गेंद में 2 रन बनाकर बेंगलुरु ने मुंबई को पछाड़ा

    MI vs RCB IPL Match (Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians): रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आईपीएल के 54वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। पारी की आखिरी गेंद तक मैच दर्शकों के लिए रोमांच से भरा रहा। रायपुर में 10 साल बाद आईपीएल मैच हुआ।
    रायपुर, 11 मई 2026। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को आरसीबी ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी और सलाम ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। वहीं पांड्या की शानदार बल्लेबाजी 46 गेंद में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 73 रन देखने को मिली।

    आरसीबी ने  इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली है जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। तिलक वर्मा ने 57 और नमन धीर ने 47 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट चटकाए।

    आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया। स्टार बल्लेबज विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर लौटे। कोहली को दीपक चाहर ने पहले ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। चाहर ने चौथे ओवर में देवदत्त पडिक्कल (11 गेंदों में 12) को अपने जाल में फंसाया। कप्तान रजत पाटीदार (8 गेंदों में 8) का बल्ला भी नहीं चला। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने छठे ओवर में आउट किया। जेकब बेथेल (27 गेंदों में 27) ने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साजेदारी की।

    बेथेल को बॉश ने 13वें ओवर में अपना शिकार बनाया। बॉश ने 16वें ओवर में जितेश शर्मा (12 गेंदों में 18) और टिम डेविड (0) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। क्रुणाल ने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौथे और पांच छक्के लगाए। क्रणाल 18वें ओवर में आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार सात और रासिख सलाम तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन जुटाए थे। एमआई के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोका। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए।

    इससे पहले मुंबई ने खराब शुरुआत की है। रयान रिकेल्टन (4 गेंदों में 2) पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। भुवी ने तीसरे ओवर में रोहित शर्मा (10 गेंदों में 22) और सूर्यकुमार यादव (0) का लगातार गेंदों पर शिकार किया। 28 रन पर मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की पार्टनरशिप की। रासिख सलाम दार ने 13वें ओवर में नमन को बोल्ड किया। उन्होंने 32 गेंदों में 47 रन बटोरे। उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले। विल जैक्स ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। जैक्स को रोमारियो शेफर्ड ने 16वें ओवर में पवेलियन भेजा। एमआई का छठा विकेट तिलक के रूप में गिरा। उन्हें भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। तिलक ने 42 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। राज अंगद बावा (14 गेंदों में 16) को जोश हेजलवुड ने 19वें ओवर में अपना शिकार बनाया।

    MI Score: 166/7(20)

    RCB Score: 167/8(20)

    मैच की प्लेइंग इलेवन-
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

    मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र