• फॉर्च्यूनर वाहन के अंदर जलकर भाजपा नेता की मौत, आपसी विवाद के बाद हत्या की आशंका

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की हृदय विदारक रिपोर्ट:

    कोरिया, 17 जून 2026. यहां के  सोनहत पुलिस क्षेत्र के तहत नौगई गांव से एक बेहद हृदय विदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मंगलवार देर रात हुई घटना में एक व्यक्ति की कार के अंदर  जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान  भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

    विवाद के बाद  कार में आग लगाने की आशंका
    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे नौगई गांव में विवाद के बाद कुछ लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लगा दी. आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और गाड़ी के अंदर मौजूद भरत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. खबर है कि भाजपा नेता भरत सिंह के तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की देर रात  12 बजे की है जब भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से नौगई गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर एक टिपर गाड़ी से फॉर्च्यूनर कार को कई बार टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ऐसा कुछ प्रत्यक्षदर्शियों क्या कहना है.

    बताया गया है कि बार-बार फॉर्च्यूनर गाड़ी में टिपर से टक्कर मार जाने के कारण फॉर्च्यूनर के दरवाजे जाम हो गए थे. हालांकि फॉर्च्यूनर के अंदर बैठे लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास तो किया, लेकिन बाहर निकलना संभव नहीं हो सका और उसी में झुलस गए. इस घटना में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार उनके तीन साथी गंभीर रूप से झुलस गए. जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

    पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
    घटना की खबर मिलते ही सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने अब तक इस मामले में मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी एवं चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी भी बीजेपी से जुड़े बताए जा रहे हैं.

    दोनों पक्षों के बीच हुई थी दिन में झड़प
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि भरत सिंह और आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच रेत और पत्थर कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सूत्र बताते हैं कि, मंगलवार दोपहर को भी दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि रात में फोन पर बातचीत के बाद भरत सिंह अपने साथियों को लेकर कथित तौर पर अपने विरोधियों से मिलने गए, इसके बाद टकरा हिंसक हो गया. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, क्योंकि हमले के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी एक बिजली के खंभे से भी टकराई थी. आगे की जांच जारी है.