नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर से थोक में टीआई की मैदानी जिलों में वापसी, डीजीपी ने जारी किया आदेश
रायपुर, 17 जून 2026। बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षकों को मैदानी जिलों में भेजे गए हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बस्तर संभाग में पदस्थ 61 पुलिस निरीक्षकों को वहां से हटाकर मैदानी जिलों में पदस्थ किया है। बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले के विभिन्न थानों व इकाइयों से पुलिस निरीक्षकों को धमतरी, बालोद, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। बताते हैं कि अधिकांश टीआई लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बस्तर भेजे गए थे। 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य के साथ बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पढ़ें डीजीपी का आदेश..