मणिकोंडा में नल्ला पोचम्मा, गुट्टा मैसम्मा व गंडी मैसम्मा को अर्पित किए गए बोनालु
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 11 अगस्त 2026. यहां के मणिकोंडा में एम्पलाइज कॉलोनी वेलफेयर के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ विख्यात बोनालु उत्सव मनाया गया. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रामीण देवियों नल्ला पोचम्मा, गुट्टा मैसम्मा और गंडी मैसम्मा की पूजा अर्चना की और बोनालु अर्पित किए. यह उत्सव यहां लोगों में सद्भावना और शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करने एवं अच्छी बारिश तथा पेयजल के साथ-साथ सिंचाई के पानी के उपलब्ध कराने के लिए ग्राम देवियों से प्रार्थना की गई.
इस दौरान पोतराजू ( ग्राम देवता के प्रतीक ) का आवेश- पूर्ण नृत्य - नाटिका श्रद्धालु भक्तों को बहुत ही आकर्षित कर रहा था. आयोजित कार्यक्रम में मणिकोंडा नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के. नरेंद्र रेड्डी, फ्लोर लीडर रामकृष्ण रेड्डी, वरिष्ठ सम्माननीय पत्रकार टिप्पराजू रमेश बाबू, पूर्व पार्षद शैलजा, मीना मुत्यालु, सिद्दिप्पा, बीरप्पा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य राघवा रेड्डी, बीजेपी के मणिकोंडा अध्यक्ष रविकांत रेड्डी, पेंटा रेड्डी, कुम्मारी सत्यनारायण, एम्पलाइज कॉलोनी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष कुम्मारी रमेश, महासचिव एमएमएस आचार्य, सहसचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, संतोष यादव, मानद सलाहकार अजमतुल्ला, श्रीनिवास, वेणुगोपाल, कुरुमूर्ति, शुभानी, सतीश, प्रसाद, प्रभुजी, मरियाला मल्लेश समेत समाजसेवी इकबाल एवं भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद थे.