• वरिष्ठ पत्रकार पवन भारती अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के हैदराबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 12 अगस्त 2026. अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संघ का विस्तार करते हुए तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद जिला के लिए वरिष्ठ पत्रकार पवन भारती को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. यह मनोयन संघ के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष देहाती विश्वनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जेमिनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी  सराफ की अनुशंसा पर किया गया है.

    राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी के मुताबिक, पत्रकार पवन भारती को संपूर्ण हैदराबाद जिला क्षेत्र में सदस्य बनाने, कार्यकारिणी गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है. इनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण हैदराबाद जिला होगा और कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक निर्धारित की गई है. उम्मीद की जाती है कि उनके नेतृत्व में संपूर्ण हैदराबाद जिला के संघ से जुड़े सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का निदान होगा.