• CG Board Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम घोषित, 12 वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% तथा 10 वीं  में संध्या नायक ने 99% लाकर टॉप किया

    रायपुर, 29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 77.15% तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 83.04% रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परिणाम में   बेटियों ने बाजी मारी है। 10 वीं में बालिकाओं का परिणाम 81.03% तथा 12 वीं में 86.04% रहा। वहीं बालकों का 10 वीं में 72.27% और 12वीं में 78.86% रहा।  दसवीं में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुनदा, महासमुंद की संध्या नायक ने 99% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं बारहवीं में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी जिला बलौदा बाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे। 

    माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम गत वर्ष से बेहतर रहा। वही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष दसवीं कक्षा में 316739 विद्यार्थी और बारहवीं में 244453 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें दसवीं में 243016 बच्चे तथा 12 वीं में 202549 विद्यार्थी उर्त्तीण हए। हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में 25 में 19 लड़कियों ने बाजी मारी है। 

    परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://cg.results.nic.in,=//results.cg.nic.in तथा https://cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। मण्डल द्वारा इस वर्ष परीक्षा म डिजीलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ में भी जारी किये जा रहे हैं। इसके www.jagranjosh.com, T https://education.indianexpress.com, www.tv9hindi.com,= //ndtv.in एवं https://timesofindia.indiatimes.com पर भी परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।