आंध्र प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत
विजयनगरम, 29 अप्रैल 2026. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम और पूर्वी गोदावरी जिलों में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के हुए दो भीषण हादसों ने 7 परिवारों की खुशियां उजाड़ दी. यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार कार ने पीछे खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी. इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार किया जा रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी जिसके कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य आरंभ किया. प्रारंभिक जांच से मालूम पड़ता है कि दुर्घटना का मुख्य वजह है तेज रफ्तार थी. इससे पहले एक अलग दुर्घटना में पूर्वी गोदावरी जिले के नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली में वीरवल्ली टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के साइन बोर्ड को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी था और उसे पुलिस की मदद से राजमार्ग एंबुलेंस के द्वारा समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान पूर्वी गोदावरी जिले के तल्लापुड़ी मंडल के गज्जराम निवासी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में चपरला हनुमंत राव, डी. सागर, चपरला राजू और गन्नीना नरेंद्र दुर्घटना के समय एक साथ यात्रा कर रहे थे. यह समूह शारीरिक रूप से विकलांग हनुमंत राव को इलाज के लिए चेन्नई ले गया था और अपने पैतृक गांव लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ. प्रारंभिक जांच से मालूम पड़ा है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालपुरम सरकारी अस्पताल भेज दिया है.