विशिष्ट समाज सेविका स्व. रानी डे की याद में स्वच्छ जल पियाऊ सेंटर उद्घाटित
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
साडम / गोमिया, 29 अप्रैल 2026. विशिष्ट समाज सेविका तथा पूर्व विधायक, हजारीबाग स्व. रानी डे की याद में डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट एवं लोहिया आश्रम, बंगाली टोला, साड़म / गोमिया, जिला बोकारो के तत्वावधान में सोमवार को यहां के लालबांध और साड़म बाजार गोमिया इन दोनों जगहों पर तपती गर्मी को देखते हुए स्वच्छ एवं शुद्ध जल पियाउ केंद्र का उद्घाटन लोहिया वादी विचारक तथा विशिष्ट समाज सेवी, ट्रस्ट के महासचिव श्याम कुमार डे द्वारा किया गया.
इस तरह के व्यवस्था राहगीरों एवं स्कूली बच्चों के लिए विशेष महत्व रखते हैं. इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यवस्था को लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं एवं स्वच्छ जल पीकर डॉ लोहिया अमर रहेगा नारा भी लगा रहे हैं. डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट एवं लोहिया आश्रम, बंगाली टोला, साड़म, गोमिया जिला बोकारो द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव, विशिष्ट समाजसेवी अधिवक्ता झारखंड हाई कोर्ट ( रांची) श्याम कुमार डे बताते हैं कि इस तरह का प्रेरणा उन्हें प्रसिद्ध लोहियावादी विचारक पूज्य माताश्री पूर्व विधायिका हजारीबाग रानी डे (जो अब दिवंगत हैं ) एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया के करीबी रहे पूज्य पिताश्री बैकुंठ नाथ डे से विरासत में मिली है और सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में वे एवं उनके पूरे परिवार ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य निरंतर करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.