रापुसे के 3 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, तारकेश्वर दीपमाला और अर्चना बने डीसीपी
रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में एडिशनल एसपी स्तर के तीन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह मंत्रालय, महानदी भवन के द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के एडीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल को वहीं डीसीपी बनाया गया है। वहीं जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिलासपुर दीपमाला कश्यप को उत्तर जोन का डीसीपी बनाया गया है। उधर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ट्रेनिंग, डीसीबी, अजाक तथा सीएडब्ल्यू अर्चना झा को पुलिस उपायुक्त (DCP) यातायात एवं प्रोटोकॉल, पुलिस कमिश्नरेट का नया दायित्व दिया गया है। गौरतलब है कि तारकेश्वर बघेल पहले रायपुर शहर और ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वही अर्चना झा डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। इन दोनों अधिकारियों को राजधानी के लॉ & ऑर्डर के संबंध में पूर्व अनुभव है।
उधर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कुछ थाना प्रभारियों के प्रभार बदले हैं। निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू को यातायात से गुढ़ियारी थाना का प्रभार दिया गया है। पारसराम पटेल को यातायात से थाना प्रभारी सरस्वती नगर बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को यातायात से आजाद चौक का प्रभार दिया गया है। थाना कोतवाली के टीआई सतीश सिंह गहरवार को एसीसीटीयू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विधानसभा थाना के प्रभारी शिवेंद्र राजपूत को हटा दिया गया है।
देखें पूरा आदेश..