सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके से जयपुर में बदसलूकी और मारपीट, क्या बोले - दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को मारपीट और बदसलूकी हुई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
जयपुर, 15 जून 2026. दरअसल, जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठाकर ले जा रहे थे, कभी भीड़ में से कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. इसके बाद भी ने युवकों को पकड़कर जमकर धुलाई कर दिया, हालांकि, अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि हमला करने वाले युवकों को छोड़ दिया जाए.
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने पत्रकारों से कहा कि अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजषि राज वर्मा ने मीडिया को बताया कि, "अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत किसी मामले में कुल पांच युवकों को डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ किया जा रहा है . हम जांच कर रहे हैं कि यह किस संगठन से जुड़े हुए हैं या नहीं."
दीपके ने कहा कि हमला करना भय और कायरता की निशानी है. साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी दोहराया. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "फिजिकल अटैक डर और कायरता की निशानी है. हम अपनी आवाज शांति से उठाते रहेंगे. उन्होंने लिखा, मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और इस लड़ाई को शांति और प्यार से लड़ता रहूंगा. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की तत्काल इस्तीफे देने की मांग की.