• छत्तीसगढ़ में दो अधिकारियों का स्थानांतरण, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 15 जून 2026। राज्य शासन ने सोमवार को दो अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। समन्वय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनुमोदन होते ही परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग और महासमुंद के परिवहन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। मृत्युंजय प्रसाद पटेल को क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग पदस्थ किया गया है। वहीं प्रतीक शुक्ला को जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। फिलहाल देखें पूरा आदेश..