डेढ़ दर्जन रेंजर बने ACF, पदोन्नति आदेश जारी
रायपुर, 7 सितंबर 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 18 वनक्षेत्रपाल को सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर पदोन्नति दी है। लेकिन इन नवपदोन्नत अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन रेंजर्स की पदोन्नति हेतु डेढ़ माह पहले डीपीसी आहूत की गई थी और पदोन्नति पर मुहर लगाने के लिए प्रकरण विभागीय मंत्री को भेजी गई थी। चर्चा तो यह भी है कि माननीय के बंगले में इन 18 वन अधिकारियों का डेढ़ महीने तक इंटरव्यू चला है। उसमें भी प्रथम चरण में सिर्फ प्रमोशन आर्डर पर मुहर लगी है। पोस्टिंग के लिए वे इस प्रक्रिया से फिर से गुजरेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। बहरहाल देखें नवपदोन्नत ACF की लिस्ट..