• Election Result Live: बंगाल में BJP, तमिलनाडु में विजय, असम में हैट्रिक; 5 राज्यों का हाल

    Election Result Live:: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तस्वीर काफी साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। तमिलनाडु में बड़ा उलट पर दिख रहा है एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके थर्ड नंबर पर पहुंच गई है। एक्टर विजय वहां छा गए हैं।

    कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुअनंतपुरम, 4 मई 2026। आज जारी मतगणना में तमिल स्टार विजय थेलापति ने सब को चौंका दिया है। 2 साल पहले गठित एक नई पार्टी TVK तमिलनाडु में डीएमके को उखाड़ने पर पहुंच गई है। असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 101 पर आगे चल रही है। सत्ताधारी DMK महज 37 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। वह, तीसरे नंबर है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। AIADMK 67 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।

    केरलम में UDF को बढ़तः कुल 140 सीटों में LDF को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। असम में फिर हिमंता सरकारः कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं।
    पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।